गौमाता को गुलाल लगा कर मनाया होली का त्यौहार

Mar 16 2025

ग्वालियर। शहर में निरंतर लगभग 6 वर्षों से सामाजिक सेवा में लगी संस्था बजरंग भक्त मंडल द्वारा हर रविवार गौशाला में हरे चारे की सेवा, हर महीने भोजन वितरण की सेवा आदि कार्य सेवा को ही अपना उद्देश्य मान कर किए जा रहे है। मंडल के अध्यक्ष आशीष मंगल ने बताया कि इस सप्ताह होली का त्यौहार गौशाला में गौमाता को हरा चारा का भोग, गुलाल एवं समस्त सदस्यों के साथ होली खेलकर मनाई गई साथ ही समस्त सदस्यों के साथ स्वल्पाहार भी किया गया। इससे पहले नारायण वृद्ध आश्रम में मंडल के सदस्य पवन गोयल जी के सुपुत्र का जन्मदिन वृद्धजनों को पोहा जलेबी की सेवा कर मनाया गया। 
इस सेवा में मंडल आशीष मंगल, राकेश मंगल, अमन गर्ग, नमन अवस्थी, विशाल अग्रवाल, पुनेश पाल, हरीश राठौर, हरीश अग्रवाल, दीपक बघेल, दीपक शर्मा, अंकित गोयल, संतोष शिवहरे, राजीव जादौन, सुशील कुशवाह, तन्मय अग्रवाल, शरद पाल, अभिषेक गुप्ता आदि सदस्य उपस्थित थे।