मप्र काव्यधारा मंच द्वारा कवि सम्मेलन आयोजित

Mar 16 2025

ग्वालियर। मप्र काव्यधारा मंच द्वारा मासिक कार्यक्रम की श्रृंखला में रविवार को कवि सम्मेलन गांधी रोड सर्किट हाउस मैं संपन्न हुआ।
जानकारी देते हुए मध्य प्रदेश काव्य धारा मंच के अध्यक्ष नयन किशोर श्रीवास्तव ने बताया कवि सम्मेलन की अध्यक्षता अखिल भारतीय गीतकार डॉ देवेंद्र सिंह तोमर ने की मुख्य अतिथि के रूप में अजाक्स के प्रांतीय अध्यक्ष चौधरी मुकेश मौर्य एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में विजय सेठी अकेला, रविकांत दबंग, एवं रामसेवक शाक्यवार रहे। कार्यक्रम का संचालन अनिल राही ने किया। समस्त अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान संस्था के अध्यक्ष नयन किशोर श्रीवास्तव ने किया।
कवि सम्मेलन में मनीष रोशन, रविंद्र रवि, जगमोहन श्रीवास्तव, यासीन खान मंसूरी, पुष्पा मिश्रा, कामिनी पांडे, चंद्रशेखर पवार अग्नि, रामचरण चिराड़, चेतना चौहान, प्रदीप पुष्पेंद्र, आरएसरास, कमलेश केस, नयन किशोर श्रीवास्तव, डॉ. विजय करुण, चौधरी मुकेश मौर्य, बलवंत सिंह परिहार, कालीचरण, रामसेवक शाक्यवार, चेतना चौहान, अनिल रही, मनीष रोशन रविंद्र रवि आदि ने रचना पड़ी।