भाईदूज पर बहनों ने जेल में बंद भाइयों को लगाया तिलक, भावुक हुए कैदी
Mar 16 2025
ग्वालियर। सेंट्रल जेल में होली की दूज पर भाईदूज का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। जेल के बाहर सुबह से ही बहनों का मेला लग गया। करीब एक हजार बहनें बंदी भाइयों को तिलक लगाने पहुंची। जेल प्रशासन ने इस अवसर पर विशेष व्यवस्था की थी।
सुबह से ही जेल के बाहर काउंटर लगाए गए। वैरिफिकेशन के बाद बहनों को भाइयों से मिलने की अनुमति दी गई। बहनों ने परंपरागत रूप से रंग, गुलाल, रोली, चावल और चंदन से भाइयों को तिलक लगाया। अपने हाथों से मिठाई खिलाई और उनकी लंबी उम्र की कामना की।
संगीन मामलों में बंद कैदियों से मिलने का यह खास मौका था। कई भाई-बहन भावुक हो गए। उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। देवकी ने बताया कि वह एक घंटे तक अपने भाई से मिली। उसने भाई को मंगल तिलक लगाया।
एक महिला जेल में बंद बहनोई से मिलने आई थी। उन्होंने बताया कि जेल प्रशासन ने बहुत अच्छी व्यवस्था की थी। मुलाकात के दौरान किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई।
जेल में भाइयों को टीका करने पहुंची कुछ बहनें घर का बना खाना लेकर पहुंची थी, लेकिन जेल प्रबंधन ने सुरक्षा को देखते हुए बाहरी सामान व खाने पर प्रतिबंध लगया था। टीका करने के लिए जेल प्रबंधन ने वहां से पैकेड की व्यवस्था की।
बंदियों को मिलेगा स्पेशल भोजन
भाई दूज के चलते बंदियों के लिए जेल प्रबंधन ने स्पेशल खाने की व्यवस्था की थी, जिसमें पूड़ी, सब्जी के साथ ही मिठाई का प्रबंध किया गया था। बहनों ने टीकाकर भाइयों को अपने हाथों से मिठाई खिलाई और उनके दीर्घायु की भी कामना की। इस दौरान जेल का माहौल बहुत ही भावुक नजर आ रहा था।
घरों में रहा उल्लास का माहौल
रंगो के त्योहार होली के तीसरे दिन रविवार को भाईदूज का त्योहार मनाया गया। रविवार सुबह से घरों में उल्लास का माहौल नजर आ रहा है। बहनें भाइयों के माथे पर टीका करने के लिए उनके घरों पर पहुंची। मिठाई की दुकानों पर सुबह से भीड़ नजर आई।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









