सभी धर्मों में समरसता बनी रहे: प्रवीण पाठक

Mar 16 2025

ग्वालियर। रंगोत्सव होली के महापर्व पर पूर्व विधायक एवं कांग्रेस के प्रदेश महासचिव प्रवीण पाठक ने अपने लक्ष्मीगंज निवास पर सभी स्नेहिल क्षेत्रवासियों के साथ होली मनाई। सुबह से दोपहर तक पूर्व विधायक पाठक के निवास पर पहुंचकर उन्हें होली की शुभकामनाएं देने के लिए संपूर्ण ग्वालियर संसदीय क्षेत्र के नागरिकों, कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों का तांता लगा रहा। विधायक श्री पाठक ने बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया एवं क्षेत्र के कार्यकर्ताओं पर स्नेह लुटाते हुए उन्हें रंगों के पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रवीण पाठक ने कामना की कि सामाजिक समरसता बनी रहे, देश प्रगति करता रहे। सभी धर्मों को एक साथ लेकर चलने की सनातनी परंपरा का ध्वज विश्व में लहराता रहे। हमारा प्राणों से प्यारा राष्ट्र भारत विश्व गुरु बने।