धूम-धाम से मना अग्रवाल महासभा का होली मिलन समारोह
Mar 16 2025
ग्वालियर। श्री अग्रवाल महासभा द्वारा रंगारंग होली मिलन समारोह का आयोजन जीवायएमसी प्रांगण में किया गया। जिसमें लगभग दस हजार अग्रबंधुओं ने बृज की होली, भजन संध्या और दाल बाटी का आनंद लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर एवं विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल, अनिल गोयल अल्ली एवं अशोक जैन थे। अतिथियों ने श्री महालक्ष्मी, जीण माता भवानी का दरबार एवं महाराजा अग्रसेन की पूजा अर्चना की।
मुख्य अतिथि श्री तोमर ने कहा कि उत्सव हम सबको जोडक़र रखते हैं। आज यहां होली का पर्व विशाल रूप से मनाया जा रहा है इसके लिए आयोजक बधाई के पात्र हैं। समाज के इस आयोजन में सभी परिवार सहित आए हैं जिससे आने वाले कल में नई पीढ़ी में संस्कार पहुंचने का काम होगा।साथ ही परंपराएं जीवित ही नहीं पल्लवित होंगी। अतिथियों का स्वागत महासभा के अध्यक्ष अशोक गोयल, स्वागताध्यक्ष आनंद अग्रवाल रंगवाले, नरेन्द्र सिंहल, रवि गुप्ता, तरुण गोयल आदि ने किया। संचालन राकेश अग्रवाल एवं सुनील अग्रवाल सनी ने किया।
कार्यक्रम में चेंबर अध्यक्ष डॉ प्रवीण अग्रवाल, मानसेवी सचिव दीपक अग्रवाल, रवि गर्ग, महेंद्र अग्रवाल, सुरेश बंसल, मोहन गर्ग, अरुण बंसल, हितेंद्र अग्रवाल हीरा, दीपक जैन, नारायण बृजवासी, ज्योति बंसल, संजय सिंहल, ओमप्रकाश लल्ला सहित बड़ी संख्या में समाज बंधु सपरिवार उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









