अस्पताल के लेबर रूम में एसी फटने लगी आग, 56 महिलाओं और नवजातों को निकाला

Mar 16 2025

ग्वालियर। कमला राजा अस्पताल में एसी फटने से आग लग गई। हादसा स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग के लेबर रूम में गत देर रात करीब डेढ़ बजे हुआ। लेबर रूम से सटे प्रसूति वार्ड में भी धुआं भर गया। आनन-फानन में खिड़कियां तोडक़र 56 महिला मरीजों को वार्ड से सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया। सभी सुरक्षित हैं। कमला राजा अस्पताल ग्वालियर संभाग के सबसे बड़े जयारोग्य अस्पताल समूह का हिस्सा है। मरीजों की शिफ्टिंग का काम रविवार सुबह 4 बजे तक चलता रहा। सूचना मिलते ही कलेक्टर रुचिका चौहान भी मौके पर पहुंची। 
अस्पताल में भर्ती महिला मरीजों के परिजन के मुताबिक बीती रात का तापमान करीब 20 डिग्री सेल्सियस था। ऐसे में कमला राजा अस्पताल के लेबर रूम में भर्ती 16 मरीज और उनके नवजातों के लिए एसी चल रहे थे। अचानक एक एसी में ब्लास्ट हुआ और आग लग गई। लेबर रूम से सटे वार्ड में 50 महिलाएं डिलीवरी के लिए भर्ती थीं। बगल में ही बने पीडियाट्रिक वार्ड में भी कुछ बच्चे भर्ती थे।
मरीज के अटेंडर दीपक कुमार ने बताय कुछ समझ पाते, उससे पहले ही धुएं से दम घुटने लगा। हम मरीजों और नवजात बच्चों को लेकर बाहर की तरफ भागे। अस्पताल के वार्ड बॉय, सिक्योरिटी गार्ड के साथ मिलकर वार्ड की खिड़कियों को तोडक़र मरीजों को बाहर निकाला गया। व महिला मरीज और बच्चों को सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
खिडक़ी तोडऩे की कोशिश में लगी चोट
प्रत्यक्षदर्शी अरविंद सिंह रावत ने बताया हम सो रहे थे। अचानक लोगों के चिल्लाने की आवाज आई तो नींद खुल गई। देखा कि लेबर रूम में आग लगी है। हमने अस्पताल के स्टाफ के साथ मिलकर मरीजों को बाहर निकाला। खिडक़ी तोडऩे की कोशिश में कुछ लोगों के हाथ में आग भी लग गई। भगवान का शुक्र है कि सभी सही-सलामत हैं।
कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश
कलेक्टर रूचिका चौहान ने कहा सूचना मिलते ही सीनियर डॉक्टरर्स, प्रशासनिक और पुलिस अफसर आ गए थे। मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हादसा एसी फटने से हुआ है। टीम गठित कर जांच की जाएगी।