इंदौर में पट्टाचार्य पदारोहण महामहोत्सव 30 अप्रैल को
Mar 15 2025
ग्वालियर। श्रमण संस्कृति के समाधिस्थ गणाचार्यश्री विरागसागर के अंतिम उपदेशानुसार, जैनाचार्यश्री विशुद्ध सागर को पट्टाचार्य पद महामहोत्सव का आयोजन 27 अप्रैल से 2 मई 2025 तक इंदौर के तीर्थ स्वरूप सुमति धाम जिनालय में होगा। इसमें जैनाचार्यश्री विशुद्धसागर महाराज को पट्टाचार्य पद पदारोहण के संस्कार प्रदान किए जाएंगे। इसमें सम्मिलित होने केलिए उपाध्यायश्री विहसंत सागर महाराज का ग्वालियर से इंदौर के लिए पद विहार किया।
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि ग्वालियर से मेडिटेशन गुरु उपाध्यायश्री विहसंत सागर महाराज और मुनिश्री विश्व सौम्य सागर महाराज ससंघ का पद विहार इंदौर के लिए हुआ। उपाध्यायश्री ग्वालियर से 550 किलोमीटर पदयात्रा करते हुए 20 अप्रैल को इंदौर पहुंचेंगे। उपाध्यायश्री ससंघ इंदौर में होने वाले 27 अप्रैल से जैनाचार्यश्री विशुद्ध सागर के पट्टाचार्य पदारोहण महामहोत्सव में सम्मिलित होगे। उपाध्यायश्री विहसंत सागर महाराज का सुबह मंगल विहार जैन समाज के कभी संख्य में युवा टीम ने मोती झील स्थित नवीन स्टेडियम से गोल पहाडिय़ा से गिरवाई नाका तक कराया। वही शाम को आईपीएस कॉलेज बेला की बड़ी पर रात्रि विश्राम करेंगे। उपाध्यायश्री के आव्हान पर ग्वालियर संभाग ओर इटावा, मैनपुरी, आगरा, भिंड, मुरैना, धौलपुर से पांच हजार से अधिक जैन समाज के लोग पहुंचेंगे। कार्यक्रम में पहुंचने से पहले ऑल लाइन एंट्री कर बारकोड दिखाकर होगी, बिना बारकोड से एंट्री प्रवेश नहीं मिलेगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









