करियर मार्गदर्शन के लिए सेमिनार का आयोजन 16 मार्च को
Mar 15 2025
ग्वालियर। छात्रों के मन में 10वीं के बाद विषय चयन और भविष्य में किस क्षेत्र में करियर बनाना चाहिए, इसको लेकर उत्पन्न होने वाली दुविधा को दूर करने के उद्देश्य से गुरुकुल ड्रीम फाउंडेशन द्वारा करियर काउंसलिंग सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। यह सेमिनार रविवार 16 मार्च को रूप सिंह स्टेडियम के पास स्थित बाल भवन में सुबह 11 बजे आयोजित होगा।
सेमिनार में प्रख्यात करियर काउंसलर मनोज डावरानी, बालेंदु चांदिल और पंकज ढींगरा विशेषज्ञ के रूप में उपस्थित रहेंगे। ये विशेषज्ञ छात्रों को उनके रुचि क्षेत्र, क्षमताओं और भविष्य के संभावित अवसरों को ध्यान में रखते हुए उचित मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। गुरुकुल ड्रीम फाउंडेशन के संस्थापक आकाश बरूआ ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य छात्रों को सही दिशा में आगे बढऩे के लिए मार्गदर्शन प्रदान करना है ताकि वे अपने करियर को लेकर आत्मविश्वास से निर्णय ले सकें। इस महत्वपूर्ण सेमिनार में भाग लेने के लिए छात्र 9200081081, 9109169846, 8718903453 पर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









