दिल्ली की पालीप्रयास और एमआइटीएस के स्टूडेंट्स ने की किले पर सफाई

Mar 15 2025

ग्वालियर। दिल्ली की पर्यावरण संरक्षण संस्था पालीप्रयास और एमआइटीएस के छात्रों ने मिलकर ग्वालियर किले पर स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने न केवल सफाई की बल्कि आसपास के लोगों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक भी किया। इस अभियान में अभिषेक, दिव्यांका, आदित्य, सुमित, सौम्या, जलज, चिराग, अंजलि और आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने स्थानीय लोगों को अपशिष्ट प्रबंधन, प्लास्टिक के दुष्प्रभाव और स्थायी सफाई उपायों के बारे में जागरूक किया। 
पालीप्रयास संस्था का प्रतिनिधित्व कर रहे एमआइटीएस के छात्र अभिषेक ने बताया कि संस्था अब तक ग्वालियर में 10 हजार से अधिक छात्रों को जलवायु परिवर्तन के बारे में जागरूक कर चुकी है और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे, ताकि ग्वालियर को स्वच्छ और हरित शहर बनाने की दिशा में ठोस प्रयास किए जा सकें। किले पर भी आयोजन होंगे।