ब्राह्मण समाज का फागोत्सव 18 को

Mar 15 2025

ग्वालियर। होली के उपलक्ष्य में सकल ब्राह्मण महासमिति के तत्वाधान में 18 मार्च को फूलबाग स्थित गोपाल मंदिर में फागोत्सव का आयोजन किया जाएगा। उत्सव में फाग व भजनों के साथ महिला सदस्यों का सम्मान भी होगा। फगोत्सव में सहभागिता के लिए महिला इकाई द्वारा घर-घर जाकर पीले चावल आमंत्रण के रूप में दिए जा रहे हैं।
महिला अध्यक्षा बीना भारद्वाज ने बताया कि सुधा दीक्षित के नेतृत्व में महिलाओं ने घर-घर जाकर पीले चावल देकर उत्सव के लिए आमंत्रित किया। रागिनी शर्मा, पूजा शर्मा, रमा शर्मा, रेखा चतुर्वेदी, राधा शर्मा, माया शर्मा सहित अन्य महिलाओं ने दाना ओली में पीले चावल देकर आमंत्रण दिया।