दीक्षा वेलफेयर फाउंडेशन ने मनाया होली मिलन समारोह
Mar 15 2025
ग्वालियर। दीक्षा वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा होली मिलन समारोह सम्पन्न हुआ। जिसमें सभी वृद्धजन का आशीर्वाद प्राप्त हुआ। सभी वृद्धजन ने होली का आनंद उठाया और गुलाल लगाकर सभी के साथ होली खेली। बुजुर्ग महिलाएं और पुरुष सभी का आशीर्वाद संस्था को मिला।
संस्था की सचिव दीक्षा दुबे ने बताया कि होली मिलन समारोह हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी धूमधाम से मनाई गई। संस्था द्वारा विगत कई वर्षों से होली के साथ विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं। इस वर्ष मंगलधाम वृद्धाश्रम नेहरू कॉलोनी थाटीपुर में होली मिलन एक साथ मनाया गया। कार्यक्रम में सभी वृद्धजन महिलाओं को साड़ी एवं पुरुषों को पेंट शर्ट के कपड़े भेंट किए।
इस मौके पर संस्था के सदस्य आशा शिवहरे, विवेक सागर, सोनू सूर्यवंशी, शोभा अग्रवाल, हर्ष पाल, अक्षय मोरे आदि उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









