सडक़ हादसे में युवक की मौत
Mar 15 2025
ग्वालियर। होली के लिए बेटे-पत्नी से मिलने घर लौट रहे बाइक सवार को तेज रफ्तार वाहन ने रौंद दिया। घायल को लोगों ने हॉस्पिटल पहुंचाया, लेकिन उससे पहले ही वह दम तोड़ चुका था। घटना मोहनपुर में ग्वालियर बायपास की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर मामला दर्ज किया है। होली के दिन उसका पोस्टमॉर्टम कराया गया है।
डबरा कमलेश्वर कॉलोनी नजमा वाली गली निवासी राहुल पुत्र सुरेश सिसौदिया पेशे से टाइल्स का कारीगर है। वह ग्वालियर शहर में काम कर रहा था।
होलिका दहन से पहले वह बाइक से डबरा घर जाने के लिए निकला था। अभी वह मुरार होते हुए मोहनपुर में हाईवे पर सिद्धबाबा पहाड़ी के पास पहुंचा ही था कि पीछे से आ रहे अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वह सिर के बल उछलकर सडक़ पर गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी और एम्बुलेंस को कॉल किया। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को हॉस्पिटल पहुंचाया है, लेकिन घायल राहुल ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जब राहुल के ताऊ सीताराम सिसौदिया निवासी अल्कापुरी ने उसके नंबर पर कॉल किया तो किसी अनजान राहगीर ने कॉल रिसीव कर घटना के बारे में बताया। पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया है।
मृतक राहुल का एक सात साल का बेटा है। तीन-चार दिन से वह ग्वालियर में काम कर रहा था। बेटे से उसने वादा किया था कि वह आकर उसे पिचकारी दिलाएगा। बेटे और पत्नी से मिलने तीन दिन की छुट्टी लेकर घर जा रहा था। परिवार उसका इंतजार कर रहा था। लेकिन उससे पहले ही राहुल हादसे का शिकार हो गया।
पुलिस राहुल की बाइक को टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश में हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। घटना स्थल के सामने ही एक पेट्रोल पंप है। वहां लगे कैमरे की रेंज में घटना स्थल नहीं आ रहा है। अब पुलिस मेहरा टोल पर जाकर सीसीटीवी कैमरे देखेगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









