बापू के भक्तों ने कंपू से निकाली रंगा रंग प्रभात फेरी

Mar 15 2025

ग्वालियर। संत आशाराम बापू आश्रम के तत्वाधान में कंपू क्षेत्र में हरिनाम प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। प्रभात फेरी पदमा विद्यालय कंपू से प्रारंभ हो कर हुजरात पुल, दौलतगंज, महाराज बाड़ा, चिटनिस की गोठ, रॉक्सी पुल होते हुए वापिस कंपू में समाप्त हुई। यह जानकारी मीडिया प्रभारी बलबीर सिंह परमार ने प्रेस को दी। होली के गुरुभक्ति भरे भजनों पर नृत्य गान करते भारी संख्या में श्रद्धालु भक्त गण झूमते हुए दिखाई पड़ रहे थे। व्यास पीठ पर बिराजे संत आशाराम बापू के विग्रह फोटो का भक्तों ने जगह 2 जल फल मिष्ठान और माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया। रंग गुलाल लगाते एक दूसरे को गले लगाते भारी संख्या में श्रद्धालु भक्त गण दिखाई पड़ रहे थे। 
श्री योग वेदांत सेवा समिति, युवा सेवा, संघ महिला उत्थान मंडल के पदाधिकारियों समेत भारी संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने शामिल होकर होली पर्व की शुभ कामनाएं प्रेषित करते हुए व्यास पीठ की मंगल आरती कर सामूहिक आशीर्वाद ग्रहण किया।