समाजसेवी जौहरी ने नेताओं को दी होली की शुभ कामनाएं

Mar 15 2025

ग्वालियर। समाजसेवी एवं राष्ट्रीय शसक्त आत्मनिर्भर ट्रस्ट नई दिल्ली के राष्ट्रीय सलाहकार अनूप जौहरी के नेतृत्व में होली के शुभ अवसर पर उपस्थित सभी विकलांग भाईयो ने समाजिक न्याय एवं नि:शक्त मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, ओर कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रवीण पाठक के निवास पर पहुंच कर गुलाल लगाते हुए होली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। 
इसी के साथ ही विकलांग जनों के अधिकारों के लिए निस्वार्थ भाव से समर्पित होकर संघर्ष करने वाले समाजसेवी एवं आरटीआई ऐक्टिविस्ट अनूप जौहरी के निवास पर पहुंच कर करीब आधा सेंकडा विकलांग भाईयो ने जौहरी को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।
इस विशेष मौके पर परमाल सिंह कुशवाह, मनोज भिलवार, राजेन्द्र मिश्रा, राजेन्द्र माहोर, ज्ञानसिंह कुशवाह, रामदास रजक, बंटी श्रीवास, भारत सिंह कुशवाह, विजय जाटव, लोकसिंह राठोर, सोनू यादव, गोविंद तोमर, राजेश शर्मा, वासुदेव किरार, कपिल राठोर, राजू शाक्य, गंगाराम राठोर आदि मोजूद थे।