डिवाइडर से टकराई कार, परिवार के 3 सदस्यों की मौत, 3 गंभीर

Mar 15 2025

ग्वालियर। ग्वालियर से बागेश्वर धाम जा रहे एक परिवार की कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में तीन सदस्यों की मौत हो गई। तीन अन्य गंभीर हैं। एक्सीडेंट सुबह करीब साढ़े 4 बजे छतरपुर में बसारी के पास हुआ। ग्वालियर का सोलंकी परिवार कार नंबर एमपी07 सीडी 6161 से छतरपुर जा रहा था। इसी बीच ड्राइवर को नींद का झोंका आ गया और कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई।
हादसे में अमरीश सोलंकी, उनकी पत्नी गीता सोलंकी और बेटी देवांशी सोलंकी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि विकास सोलंकी, नेहा सोलंकी  और परी सोलंकी घायल हैं। सभी लोग ग्वालियर के थाना माधवगंज क्षेत्र के रहने वाले हैं। इलाज के लिए ग्वालियर रेफर कर दिया गया है।
परिजन रजनीश राजपूत ने बताया कि सोलंकी परिवार होली मिलन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रात में ही ग्वालियर से निकला था। ड्राइवर को नींद आने के कारण बीच में ही हादसा हो गया।