शहर की सबसे बड़ी होली सराफा बाजार में जली

Mar 15 2025

ग्वालियर। बुराई पर अच्छाई की जीत की प्रतीक होलिका का दहन कर श्रद्धालुओं ने अग्निदेव से अपने और अपने परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। गुरुवार रात शुभमुहूर्त में होलिका दहन किया गया। इसी के साथ होली की मस्ती शुरू हो गई। शुक्रवार को शहर में धुलंडी का पर्व पूरे उत्साह के साथ मनाया जाएगा और जमकर रंग व गुलाल उड़ेगा।
शहर के प्रमुख मंदिरों में परंपरागत ढंग से हहोली जलाई गई। जो देररात तक चलता रहा। शहर की सबसे बड़ी होली सराफा बाजार में जलाई गई, यहां 25 हजार कंडों से विशाल होलिका बनाई गई, साथ ही होलिका और प्रह्लाद की झांकी भी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। सनातन धर्म मंदिर के द्वार पर कंडों की होली बनाई गई, जिसका सभी पदाधिकारियों ने श्रद्धालुओं के साथ मिलकर दहन किया। होलिका दहन के बाद कॉलोनी और सोसाइटियों में सामूहिक भोज भी आयोजित किए गए, जहां लोगों ने गले मिलने के साथ एक दूसरे को गुलाल लगाया और लजीज व्यंजनों का स्वाद लिया।