भाविप शाखा-समर्पण ने बच्चों के बीच पहुंच कर होली पर्व मनाया

Mar 13 2025

ग्वालियर। भारत विकास परिषद शाखा-समर्पण ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बाड़े पर सुबह 8:30 पर राष्ट्रगान के बाद बच्चों के साथ होली पर्व उनको गुलाल रंग पिचकारी टॉफी बिस्कुट कुरकुरे टोस्ट ब्रेड मिष्ठान वितरण किया। राष्ट्रगान प्रभारी व संस्थापक संजय धवन ने बताया कि आज के मुख्य अतिथि प्रांतीय प्रचार प्रसार मीडिया अशोक गर्ग व विशिष्ट अतिथि प्रांतीय संयोजक राजेश बंसल व अशोक हयारण व बेटी हे तो कल हे अध्यक्ष वंदना भूपेन्द्र प्रेमी के आतिथ्य मे व राष्ट्रगान परिवार के महेश जैसवाल, कमल रजक की शादी की सालगिरह भी अतिथियों के हाथों मोतियों की माला वा स्मृति चिन्ह मोमेंटो देकर मनाई। सभी अतिथियों को मोमेंटों देकर सम्मानित किया। 
फिर सभी चेतक पुरी चोराहा सांइस कॉलेज के पास झुग्गी झोपड़ी मे निवासरत परिवार के बच्चों के बीच पहुंच कर उन्हें भी होली का सामान भेंट कर गुलाल तिलक लगाकर उनके साथ मस्ती मे यह होली पर्व मनाया। अतिथियों ने शाखा-समर्पण की पुरी टीम को बधाई दी कि इन बच्चों को उपहार मे गुलाल रंग पिचकारी देकर उनके चेहरो पर जो हंसी आई यही असली होली पर्व हे जो शाखा-समर्पण हर वर्ष करती आ रही हे।
इस अवसर पर गुलाब सिंह प्रजापति, पंकज शर्मा, महेश धीमान, लालाराम रजक, पन्नालाल निरंकारी, सुरेश अरोरा, विजय शाक्य, प्रकाश राव मदान, भूपेन्द्र प्रेमी, भीमसेन शाक्य, नेहा, पूजा अरोरा, रोनक आदि उपस्थित थे। संचालन संजय धवन ने आभार महेश धीमान ने किया। अंत मे सभी ने मिलकर कचौडी समोसे जलेबी का नाश्ता किया।