प्री होली सेलिब्रेशन में गुलाल से किया वेलकम

Mar 13 2025

ग्वालियर। अग्रकुल महिला समिति ने निजी होटल में प्री होली सेलिब्रेशन मनाया गया। संस्थापक अध्यक्ष रश्मि अग्रवाल और ज्योति अग्रवाल ने होली मिलन समारोह में गुलाल और गिफ्ट्स के साथ सभी मेंबर्स का वेलकम किया। टॉफियों से गेम खेले गए और होली की रंग-बिरंगी हाऊजी खिलाई गई। संयोजिका सीमा सरोज, हेमा, ऋतु, सुनीता, भावना, राधा ने ग्रुप डांस पर प्रस्तुति दी। बरसाने की होली राधा-कृष्ण के गीतों पर डांस में नीलम जैन, मेघा गुप्ता, अंजू अग्रवाल, वंदना अग्रवाल, सोनिया अग्रवाल, सीमा बंसल आदि ने मिलकर खूब मस्ती की। इस मौके पर भगवान का पालना सजाकर ब्रज की होली का आनंद लिया। सभी मेंबर्स ने मिलकर होली की रील भी बनाई।