प्रवीणा पाण्डेय की पुण्य तिथि पर अर्पित किए श्रद्धासुमन

Mar 13 2025

ग्वालियर। समाजसेवी एवं वरिष्ठ पत्रकार डॉ. केशव पाण्डेय की धर्मपत्नी स्वर्गीय प्रवीणा पाण्डेय की चतुर्थ पुण्यतिथि पर शहर के प्रबुद्धजनों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। पड़ाव स्थित श्रीमती प्रवीणा पाण्डेय मेमोरियल इंटरनेशनल सेंटर ऑफ मीडिया एक्सीलेंस (आईकॉम) सेंटर पर पुण्यतिथि मनाई गई। डॉ. पाण्डेय ने बताया कि श्रीमती पाण्डेय का जीवन सदैव प्रेरणात्मक रहा। उनके आदर्शों को बनाए रखने के लिए ही उनकी स्मृति में आईकॉम सेंटर के रूप में एक जीवंत स्मारक खड़ा किया गया है। जिसके जरिए सामाजिक सरोकारों के संकल्प को पूरा किया जा रहा है। प्रकाश नारायण शर्मा, पुरुषोत्तम पाण्डेय, राजेंद्र मुदगल, मनीष शर्मा और विजय. पाराशर ने श्रीमती पाण्डेय के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन महेश मुदगल ने किया।
इस मौके पर रामबाबू कटारे, प्रकाश नारायण शर्मा, महेश मुदगल, दीपक तोमर, विजय पाराशर, प्रदीप पाराशर, सीए राघव गुप्ता, विजय पाण्डेय, आकाश गुप्ता, केडी डंडौतिया, हरिओम गौतम, निशांत यादव, रामनिवास राठौर, दिनमणी शर्मा, गजेंद्र पाण्डेय, प्रदीप शर्मा, मंजू सोनी, राजेंद्र मुदगल, संतोश वशिष्ठ, भूपेंद्र कांत, राजा भदौरिया मनीष शर्मा, गौरव शर्मा एवं रामप्रकाश प्रमुख रूप से शामिल थे।