होली के गीतों पर बालिकाओं ने किया नृत्य

Mar 13 2025

ग्वालियर। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसायटी द्वारा आयोजित होली के त्यौहार पर होली नृत्य महोत्सव 2025 का आयोजन दीनदयाल सिटी मॉल शिन्दे की छवनी पर आयोजित किया गया।आयोजन में अतिथि के रूप में डॉ. शिराली रूनवाल उपस्थित थीं। 
संस्था के अध्यक्ष संजय कठ्ठल ने बताया कि संस्था द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली नृत्य महोत्सव का आयोजन किया गया। इसके तहत होली के गीतों पर एकल नृत्य, युगल नृत्य का आयोजन किया गया होली गीतों पर आधारित यह नृत्य महोत्सव का आयोजन एक अनूठा आयोजन था। इस नृत्य महोत्सव में सभी आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। प्रत्येक वर्ग में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।