बाजार रंग-गुलाल व पिचकारियों से हुए सराबोर

Mar 13 2025

ग्वालियर। बाजार होली के त्योहार रंग-गुलाल और तरह-तरह के मुखौटे, पिचकारियों से सराबोर हो गए हैं। बाजार में इस समय सिर्फ रंगों के त्योहार की ही बात हो रही है। शहर के बाजार में स्पाइडर मैन, डोरोमोन की पिचकारी और मोदी, योगी के मुखौटे खास चर्चा में हैं, जबकि बच्चों की पसंद म्यूजिकल पिचकारी, छोटा भीम पिचकारी बनी हुई हैं। बाजार में 50 रुपए से लेकर 200, 300, 400, 500 और 1000 रुपए तक की पिचकारी सजी हुई हैं। 
महाराज बाड़ा पर मूर्ख सम्मेलन आज
ग्वालियर। ग्वालियर विकास समिति की ओर से होली के पावन अवसर पर 44वां मूर्ख सम्मेलन महाराज बाड़ा पर 14 मार्च शुक्रवार को शाम 5.30 बजे से होगा। कार्यक्रम संयोजक प्रेम बरोनिया ने बताया कि इस बार मूर्ख सम्मेलन में अखिल भारतीय अन्तर्राष्ट्रीय हास्य कवि महानगर के श्रोताओं को हंसाएंगे, गुदगुदाएंगे और रंगों का त्योहार मनाएंगे। जिसमें मनोहर मसखरा (शुजालपुर) डॉ. अशोक आजाद (भोपाल) कवियित्री सीमा सागर शर्मा (गाजियाबाद) सोमदत्त व्यास (भरतपुर) अमित चितवन (ग्वालियर) और विवेक शर्मा रेंचो अपने हास्य की पिचकारियों से श्रोताओं को भिगोएंगे।