सर्राफा बाजार में अंचल की सबसे बड़ी होली, 25 हजार कंडों का उपयोग
Mar 12 2025
ग्वालियर। होली के त्योहार का इंतजार तो सभी को रहता है। रंगों से सराबोर होने वाला यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत और दिल जोडऩे वाला त्योहार माना जाता है। जिस तरह भक्त प्रहलाद की भक्ति की वजह से न जलने के लिए वरदान के बावजूद होलिका खुद बा खुद जल कर खाक हो गई थी। उसी परंपरा को निभाते हुए हजारों वर्षों से हर घर में होलिका दहन भी किया जाता है।
इसी परंपरा को निभाते हुए ग्वालियर के सर्राफा बाजार में व्यापारी वर्ग होलिका दहन की तैयारियां पूरी कर चुका है। सर्राफा बाजार में लगने वाली होली अंचल की सबसे बड़ी होली मानी जाती है। इस इस होली को तैयार कराने वाले व्यापारी समिति के सदस्यों ने बताया कि इस बार सर्राफा बाजार में लगाई गई होली में करीब 25 हजार गोबर के कंडों का उपयोग किया गया है। जिसे बनकर तैयार होने में करीब आठ घंटे का समय लगा है। व्यापारियों ने बताया कि पिछले 70 सालों से प्रतिवर्ष इसी तरह सर्राफा में यह होली जलती आ रही है। इस वर्ष भी मुहूर्त के अनुसार होलिका दहन किया जाएगा। इसे रंग-बिरंगे रंगों से भी सजाया गया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









