15 मार्च को 101 महिलाएं होंगी नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित: डॉ. प्रेमी
Mar 12 2025
ग्वालियर। बेटी है तो कल है सामाजिक संस्था की संयोजक डॉ वंदना भूपेन्द्र प्रेमी ने बताया कि महिला दिवस के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 101 बहनों को नारी शक्ति सम्मान 2025 से सम्मानित किया जाएगा।
संस्था यह आयोजन विगत एक दशक से करती आ रही है। इस आयोजन में पुलिस विभाग, डॉक्टर्स, प्रशानिक, एडवोकेट, केट, शिक्षिका, बिजनेस वूमेन, खेल, सांस्कृतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली बहनों को सम्मानित किया जायेगा साथ ही 15 मार्च को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में होली मिलन समारोह का आयोजन भी किया गया है। जिसमें संस्था की बहनों द्वारा होली के फ़ागौ पर सांस्कृतिक प्रस्तुति के बीच इस सम्मान समारोह को किया जाएगा।
इस अवसर पर डॉ रोहनी भाटे, पूजा चौरसिया, मोनिका निगम, सुनीता शर्मा, आशु तोमर, नूपुर गोयल, ज्योति दुबे सहित सभी बहने इस आयोजन की तैयारी में विशेष भूमिका निभा रही हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









