आईजी सक्सेना ने किया नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ

Mar 12 2025

ग्वालियर। एसएसपी धर्मवीर सिंह के निर्देश पर थाना पनिहार में जिला पुलिस द्वारा स्वास्थ्य एवं ग्राम रक्षा समिति शिविरों का आयोजन किया गया। उक्त संयुक्त शिविरों का शुभारंभ आईजी अरविन्द कुमार सक्सेना द्वारा थाना परिसर में पौधारोपण कर किया गया। सायंकाल उक्त दोनों शिविरों का समापन डीआईजीअमित सांघी द्वारा किया गया। 
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में एएसपी आयुष गुप्ता, चन्द्रभान सिंह चडार, थाना प्रभारी पनिहार जेंडेन लिगजर्पा तथा अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी एवं स्वास्थ्य विभाग तथा आईटीएम विश्वविद्यालय फिजियोथेरेपी विभाग के डॉक्टर उपस्थित रहे।