मासिक इंगित काव्य गोष्ठी हुई सम्पन्न

Mar 11 2025

ग्वालियर। मध्यभारतीय हिन्दी साहित्य सभा दौलतगंज के तत्वावधान में गत दिवस मासिक इंगित काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। काव्य गोष्ठी संयोजन एवं संचालन राम चरण रुचिर ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता साहित्यकार डॉ सुरेश सम्राट ने किया। मुख्य अतिथि साहित्यकार डॉ सुधीर चतुर्वेदी रहे। विशिष्ट अतिथि एवं सारस्वत अतिथि ललित मोहन त्रिवेदी एवं डॉ सुनील त्रिपाठी निराला रहे। सभा प्रतिनिधि के रूप में साहित्यकार सुश्री कुंदा जोगलेकर मंचासीन रहीं। प्रारम्भ में अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पहार भेंट कर दीप प्रज्ज्वलित किया गया। सरस्वती वंदना रवि प्रकाश कामिल ने प्रस्तुत की।
कार्यक्रम में वसंत ऋतु, होलिका दहन, पर्यावरण ,राष्ट्रीय भाव बोध एवं सामयिक विषयों पर मौलिक गीत, कविता आदि रचनाओं की प्रस्तुति हुई। 
कार्यक्रम में डॉ सुधीर चतुर्वेदी, ललित मोहन त्रिवेदी, डॉक्टर सुनील त्रिपाठी निराला, डॉक्टर सुरेश सम्राट, कुंदा जोगलेकर, राम चरण रुचिर, राज किशोर वाजपेयी अभय, प्रदीप पुष्पेंद्र, रवि प्रकाश कामिल, विजय शंकर श्रीवास्तव, दिनेश विकल, माला श्रीवास्तव, अनिल राही, डॉ. रमेश त्रिपाठी मछंड, एड. रश्मि राठौड़ झील, कविता उपाध्याय, डॉ. सुखदेव मखीजा, अमर सिंह यादव, रेखा दीक्षित, भावना उच्चैनिया, कवि आकाश शर्मा,, गोविंद भदौरिया, विकास बघेल, डॉ. मनीषा गिरी, कमला शंकर मिश्र, राजेश अवस्थी लावा, रमेश निर्झर एवं अशोक घनघोरिया आदि के द्वारा सुंदर काव्यपाठ किया गया।
इस अवसर पर संगीता राठौड़, राकेश पांडेय सहित अनेक श्रोता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी का आभार प्रदर्शन कुंदा जोगलेकर ने किया।