जहां नारी का सम्मान नही, वहाँ समस्त अच्छे कर्म निष्फल हो जाते हैं: प्रद्युम्न तोमर
Mar 11 2025
ग्वालियर। अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर वुमन अचीवमेंट अवॉर्ड नाइट- 2025 का आयोजन संस्कृति गार्डन मेला रोड पर आयोजित किया गया । कार्यक्रम में सामाजिक, प्रशासनिक, खेलकूद, सांस्कृतिक एवं अन्य क्षेत्रों में शहर का नाम राष्ट्रीय एवं अन्तराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने वाली 251 बालिकाओं एवं महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी हरिओम गौतम, अध्यक्ष रमन शिक्षा समिति ने की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया, लोकेंद्र पाराशर, विनोद शर्मा, श्रीमति रूपल दलाल, दीपक सिंह भदौरिया, ऋतु भार्गव एवं विवेक मिश्रा उपस्थित थे।
कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवता:। यत्रैतास्तु न पूज्यन्ते सर्वास्तत्राफला: क्रिया:। अर्थात जहाँ स्त्रियों की पूजा होती है वहाँ देवता निवास करते हैं और जहाँ स्त्रियों की पूजा नही होती है, उनका सम्मान नही होता है वहाँ किये गये समस्त अच्छे कर्म निष्फल हो जाते हैं।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया ने कहा कि आज का दिन महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने एवं उन्हें समाज में समानता का अधिकार प्रदान करना है। कार्यक्रम में समाजसेवी हरिओम गौतम एवं लोकेन्द्र पाराशर ने भी अपने विचार व्यक्त किये।
इस अवसर पर आशीष पाण्डेय, एड. विवेक मिश्रा, डॉ. प्रवीण गर्ग, जय नारायण श्रीवास्तव, श्रीमती तृप्ति भटनागर, मनोज बंसल, प्रदीप पुंढीर, राहुल गोस्वामी, गीतांजलि श्रीवास्तव, नंदिता तोमर, विजय सक्सेना, विक्की सूर्यवंशी, सतीश वर्मा सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन धर्मेंद्र ख्याति सेंगर ने किया एवं आभार अंकित दुबे ने किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









