अटल जी से मेरा हमेशा विशेष स्नेह रहा-धीरसिंह तोमर
Mar 11 2025
ग्वालियर। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जन्म शताब्दी समारोह के तहत जिला मंत्री एवं जिला संयोजक धर्मेन्द्र सिंह कुशवाह ने जिला एवं मंडल टोली के साथ उनकी स्मृतियों को वार्ड 22 में निवासरत भाजपा नेता एवं साडा के पूर्व उपाध्यक्ष धीरसिंह तोमर, राज चड्डा एवं हरीश मेवाफरोश ने उनके साथ बीते हुए ऐतिहासिक पलों और अनुभवों सहित उनकी यादों को साझा किया। इससे पूर्व वरिष्ठजनों का शाल श्रीफल पहनाकर उनका स्वागत किया।
भाजपा नेता धीरसिंह तोमर ने बताया कि अटल बिहारी वाजपेई से मेरा संपर्क बचपन में हुआ था। सन 1971 में अटल बिहारी वाजपेई को ग्वालियर से भारतीय जनसंघ से लोकसभा का चुनाव लड़ाया गया। उस समय भारतीय जनसंघ नई पार्टी थी कार्यकर्ताओं का अभाव था। उसे समय संगठन मंत्री नरेंद्र जोहरी थे उस समय ऐसे कार्यकर्ताओं को चुनाव दायित्व के लिए ढूंढा जा रहा था, तब अटल को नरेंद्र जौहरी, स्वामी, शेजवलकर मेरे घर पर लेकर आए। उन्होंने मुझे चुनाव का काम देखने के लिए कहा तो मैं उनसे कहा कि मैं संघ का काम देखता हूं चुनाव का काम नहीं देखूंगा तब उन्होंने कहा कि आपको ही चुनाव का काम देखना है तो मैं उसी दिन से ही चुनाव का काम देखने लगा। इस प्रकार मेरी अटल जी से मुलाकात हुई और अटल जी का मेरे ऊपर हमेशा स्नेह बना रहा और मैं अटल को अपना राजनीतिक मार्गदर्शक के रूप में मानता हूं और आज मैं जो कुछ भी हूं वह अटल जी की ही बदौलत हूं।
हरीश मेवाफरोश ने अटल को याद करते हुए बताया कि ग्वालियर व्यापार मेले का शताब्दी वर्ष था उस समय मेले के उपाध्यक्ष श्रीचंद जैसवानी ने मुझे ग्वालियर व्यापार मेले का ग्रामीण खेलकूद का संयोजक बनाया था। उस समय अटल से श्रीचंद जैसवानी ने हमारी मुलाकात कराई और बोले यह ग्वालियर मेले के ग्वालियर ग्रामीण खेलकूद के संयोजक है तब उन्होंने कहा आज भी यहां ग्रामीण खेलकूद होते हैं, बड़ा अच्छा लगा मेले से उनकी यादव बहुत जुड़ी हुई है। उन्होंने तब ग्वालियर के व्यापार मेले को बहुत सराहा।
इस अवसर पर अजय महेंद्रु,त्रिलोक शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी नवीन चौधरी, अरविंद रघुवंशी, प्रवीण भारद्वाज, शिवसिंह यादव, पिंटू परिहार, अनिल सिसोदिया, सिशुपाल सिंह यादव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









