गोकाष्ठ से होलिका दहन करने का संकल्प लिया

Mar 11 2025

ग्वालियर। सकल ब्राह्मण महासमिति ग्वालियर होली पर होलिका दहन के लिए गोकाष्ठ का उपयोग करेगी। यह संकल्प महासमिति की बैटक में लिया गया। अध्यक्षता प्रकाश नारायण शर्मा ने की। इसमें 29 अप्रैल को होने वाले सामूहिक विवाह सम्मेलन के लिए नि:शुल्क पंजीयन 30 मार्च तक रोजाना दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक कार्यालय पर जारी रखने का निर्णय लिया गया। बैठक का संचालन डॉ. जयवीर भारद्वाज ने किया। 
बैठक में बीना भारद्वाज, सुधा दीक्षित ने संकल्प दिलाया कि होलिका दहन गाय के गोकाष्ठ से करेंगे। ब्राह्मण समाज का होली मिलन समारोह गोपाल मंदिर फूलबाग में 18 मार्च को सायंकाल 4:30 बजे प्रारंभ होगा।