होली आई रे रंग लाई का सांस्कृतिक नृत्य महोत्सव 12 मार्च को
Mar 11 2025
ग्वालियर। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसायटी द्वारा होली के पावन पर्व पर होली नृत्य महोत्सव 2025 का आयोजन आज 12 मार्च बुधवार को दीनदयाल सिटी मॉल शिन्दे की छवनी पर आयोजित किया जाएगा। आयोजन की जानकारी देते हुए संस्था के अध्यक्ष संजय क_ल ने बताया कि संस्था द्वारा होली नृत्य महोत्सव का आयोजन 12 मार्च को किया गया है। इसमें होली के गीतों पर एकल व युगल नृत्य का आयोजन किया जाएगा। होली के गीतों पर आधारित यह नृत्य महोत्सव में एकल नृत्य एवम् युगल नृत्य को दो आयु वर्ग में आयोजित किया जाएगा। वर्ग ए में 7 साल से 14 साल तक के बच्चे और सीनियर वर्ग बी में 15 साल से ज्यादा उम्र के बच्चों को शामिल किया जाएगा। इसमें महिलाओं के लिए भी महिला वर्ग रखा गया है। प्रत्येक वर्ग में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह एवम् प्रमाण पत्र भी वितरित किए जाएंगे। इस आयोजन में जो भी प्रतिभागियों को रजिस्ट्रेशन करवाना है वो अपना रजिस्ट्रेशन अशोक जैन 8889219871 पर करा सकते है।
इस आयोजन में भाग लेने के लिए संस्था के धीरज गोयल, डॉ मनीष रस्तोगी, विशाल जैन, मनोज कुचिया, अशोक जैन, राजेश त्रिपाठी ने बच्चों एवम् उनके अभिभावकों से अपील की है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









