महिला टीआई सहित कई को किया सम्मानित

Mar 11 2025

ग्वालियर। अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन महिला परिषद के महिला सम्मान समारोह में हुजरात कोतवाली टीआई मोहनी वर्मा को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम नई सडक़ स्थित तेरहपंथी धर्मशाला में हुआ। मुख्य अतिथि मोहिनी वर्मा ने महिलाओं और बालिकाओं को आत्मरक्षा के तरीकों की जानकारी दी। उन्होंने सडक़ और घर पर सुरक्षा के साथ साइबर क्राइम से बचाव के उपाय भी बताए तथा हेल्पलाइन नंबर साझा किए। इस अवसर पर अनूप सोगानी, अनिल शाह, अनिल पाटोदी, अनुज जैन, ओम जैन, प्रियंक जैन, ललित जैन भारती, नविता जैन को भी सम्मानित किया गया। संचालन साधना जैन व वाणी कासलीवाल ने और आभार व्यक्त सचिव मोनिका जैन ने किया।