गौकाष्ठ से होली जलाने की अपील

Mar 11 2025

ग्वालियर। बजरंग भक्त मंडल के अध्यक्ष आशीष मंगल ने बताया कि बजरंग भक्त मंडल द्वारा निरंतर की जा रही सामाजिक सेवाओं के क्रम में इस सप्ताह जनकताल स्थित गौशाला में 1150 किलो हरे चारे की गौभोग सेवा राकेश बंसल, शालिनी त्रिपाठी, अनिल गुप्ता, संतोष शिवहरे, दीपक शर्मा, राजीव जादौन, हरीश अग्रवाल एवं गुप्तदान के सहयोग से की गई।
गौसेवा उपरांत हर महीने की जाने वाली नर सेवा नारायण सेवा अंतर्गत अनिल गुप्ता के सहयोग से बजरंग भक्त मंडल द्वारा करीब 500 लोगों को भोजन (खिचड़ी) वितरण की सेवा की गई एवं आमजन से गौकाष्ठ से होली जलाने एवं पेड़ों को बचाने की अपील की गई।
आज की सेवा में आशीष मंगल, राकेश मंगल, अमन गर्ग, पुनेश पाल, संतोष शिवहरे, संजीव गुप्ता, अनुज गोयल, दीपक शर्मा, प्रकाश अग्रवाल, अंकित गोयल, सुशील कुशवाह, हरीश राठौर, शरद पाल एवं रंजना मंगल, शशि गोयल, पिंकी गुप्ता आदि उपस्थित थे।