चंबल का बेल्ट कर रहा है विकास:मुख्यमंत्री मोहन यादव

Mar 11 2025

ग्वालियर। माधवराव सिंधिया की 80वीं जन्म जयंती पर अम्मा साहब की छत्री पर भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन संध्या में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, पत्नी प्रियदर्शिनी राजे और बेटे महान आर्यमन सिंधिया के साथ मौजूद रहें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के साथ केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर व प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने भी स्व. माधवराव सिंधिया की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। 
दिल्ली से आईं भजन गायिका चित्रा रॉय ने जब भजन हर रस्ता अनजान यहां, हर प्राणी मेहमान यहां गाया तो सिंधिया परिवार भावुक हो गया। परिवार के सदस्य इस दौरान बार-बार आंख पोंछते नजर आए। इसके बाद पायोजी मैंने राम रतन धन पायो भजन पर गायिका चित्रा ने पूरा माहौल भक्तिमय कर दिया। मंच पर सभी धर्म के गुरुओं को स्थान देकर उनका सम्मान किया गया। इससे पहले सुबह सिंधिया परिवार सहित शहर के लोगों ने छत्री प्रांगण पहुंचकर माधवराव सिंधिया को पुष्पांजलि अर्पित की थी।
छत्री प्रांगण में रखी गई भजन संध्या में शाम 7.20 बजे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, मंत्री तुलसीराम सिलावट, गोविंद सिंह, प्रद्युम्न सिंह तोमर, नारायण सिंह, पूर्व मंत्री जयभान सिंह, इमरती देवी, हितानंद शर्मा, विधायक मोहन सिंह राठौर, डॉ. नरोत्तम मिश्रा, अनूप मिश्रा, रामनिवास रावत, माया सिंह उपस्थित थीं।
भजन संध्या में शामिल हुए मुख्यमंत्री सिंह ने कहा आज कैलासवासी माधवराव सिंधिया की जयंती पर मैं पुष्पांजलि अर्पित करने आया हूं। आज हमने शिवपुरी के नेशनल पार्क को टाइगर रिजर्व बनाया है। एक मादा टाइगर को रिलीज किया है। मुझे प्रसन्नता है कि चंबल का बेल्ट विकास कर रहा है। हम सब जानते हैं कि माधवराव जी के समय से विकास कर रहा है। माधव जी के समय के नेशनल पार्क को आगे बढ़ाया है।