महिला ही महिला की दुश्मन है: भागवत आचार्य गुंजन वशिष्ठ

Mar 10 2025

ग्वालियर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट द्वारा आयोजित महिला सम्मान कार्यक्रम में भागवत आचार्य गुंजन वशिष्ठ ने कहा है कि आज के युग में महिला ही महिला की दुश्मन है उन्होंने कहा वर्तमान समय में कन्या भ्रूण हत्या की मुख्य दोषी एक महिला ही है उन्होंने कहा कि आज के युग में महिलाएं आत्मनिर्भर बने, महिला मां के रूप में शक्ति है उसे शक्ति के बिना भगवान भी कुछ नहीं कर सकते। वहीं भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की प्रदेश अध्यक्ष मधु शर्मा ने कहा वर्तमान में महिलाएं हर क्षेत्र में काफी आगे बढ़ रही है उन्होंने बताया कि आज भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट द्वारा प्रसिद्ध भागवत आचार्य गुंजन वशिष्ठ गजरा राजा स्कूल की सेवानिवृत्ति शिक्षिका कांति व्यास एवं डॉक्टर शशी प्रभा दीक्षित का सम्मान किया गया। इस अवसर पर संस्था की डॉक्टर हेम नलिनी स्वामी सरला शर्मा सरिता पाठक रजनी वशिष्ठ रेनू शर्मा सुनीता खत्री स्वराज गुप्ता प्रमिला नहर सुनीता शर्मा डॉक्टर शशी प्रभा दीक्षित उर्मिला नाहर पूनम शर्मा नेहा शर्मा हेरी गुप्ता सहित अनेक सदस्य गण उपस्थित थे।