समर्पण कृष्णा यन वेलफेयर संस्था बीस वर्षों से अस्पताल में कर रही भंडारे

Mar 10 2025

ग्वालियर। समर्पण कृष्णा यनवेलफेयर संस्था ग्वालियर द्वारा विगत 20 वर्षों से जयारोग्य अस्पताल में दीनहीन गरीब मरीजों के निमित्त प्रति रविवार को संस्था प्रमुख समाजसेवी पार्षद वार्ड 13 दिनेश सिकरवार के मार्गदर्शन में संस्था अनवरत सेवा में जुटी हुई है। उनके द्वारा पुनित संकल्प दोहराते हुए बताया कि मरीजों के अटेंडर दूर दराज से इलाज कराने ग्वालियर आते है। संस्था जरूरत मंद लोगों के लिए संबल बनकर सेवा कर रही है। ये सेवा प्रत्येक रविवार को निरंतर जारी रहेगी। 
सेवा में सहयोग करने वालों में बंटी सिकरवार, दिनेश सिंह सिकरवार, जसवंत किरार, ओमप्रकाश शाक्य, एडवोकेट शैलेंद्र सिकरवार, देवेंद्र सिकरवार, प्रशांत शर्मा, रज्जू परिहार, घनश्याम, राजू भदोरिया इत्यादि प्रमुख रूप से शामिल है। यह जानकारी मीडिया प्रभारी बलबीर सिंह परमार ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में दी।