मेडिकल कैंप में 300 लोगों ने करवाया परीक्षण व चैकअप

Mar 10 2025

ग्वालियर। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसायटी व जिला पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में डीआरपी लाइन जेल रोड पर परिवार हास्टपीटल, आरोग्यधाम हास्पीटल, मोदी आई केयर के सहयोग से विशाल मेडिकल चैकअप कैंप 10 बजे से 2 बजे तक आयोजित किया गया। कैम्प के पश्चात सभी डॉक्टर्स को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर एएसपी सुमन गुर्जर, सीएसपी राजीव जंगले आरआई रंजीत सिंह सिकरवार, स्मृति दोहरे, अनुपम भदौरिया, विशाल जैन, धीरज गोयल सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय क_ल ने बताया कि आयोजन में सभी के लिए निशुल्क चैकअप ईसीजी, शुगर, वीपी की जांच के अतिरिक्त नि:शुल्क परीक्षण किया गया। शिविर में 300 लोगों ने चैक अप करवाया और शिविर का लाभ उठाया।
डॉ. मनीष रस्तोगी, डॉ. एलएन अरोरा, डॉ. आदित्य मोदी, डॉ. अवधेश तोमर, डॉ. अर्चना गोयल, डॉ. संध्या गुप्ता, डॉ. अल्ताफ हुसैन, डॉ. नरोत्तम चतुर्वेदी, डॉ. अनुपम कुलश्रेष्ठ, डॉ. वीणा प्रधान, डॉ. राज किशोरी प्रजापति, डॉ. तृप्ति त्रिवेदी के आलावा नर्सिंग स्टाफ ने अपनी सेवाएं दी।