स्टूडेंट लीडरशिप कॉन्क्लेव 2.0 संपन्न

Mar 10 2025

ग्वालियर। गुरुकुल ड्रीम फाउंडेशन द्वारा स्टूडेंट लीडरशिप कॉन्क्लेव 2.0 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, विशेष अतिथि राज्य सूचना आयोग के आयुक्त डॉ. उमाशंकर पचौरी, निगमायुक्त संघ प्रिय तथा समाजसेवी डॉ. नितेश शर्मा उपस्थित रहे। 
पैनल डिस्कशन में फिज रोबोटिक्स के वैभव दीक्षित, स्किलोप्स से गौरव दीक्षित, सीए तन्वी खंडेलवाल, प्लस91 लैब्स से विनया गुप्ता उपस्थित रहीं, इफेक्टिव लीडरशिप वर्कशॉप संजीव निगोतिया एवं अंत में नंदिश बैंड के ऋषभ ने अपनी सुरीली आवाज से समा बांधा।