नारी का सम्मान सिर्फ एक दिन या मंच तक ही सीमित ना रह जाए:जय प्रकाश राजौरिया
Mar 10 2025
ग्वालियर। नारी उत्थान एवं जन कल्याण संगठन की संस्थापक नम्रता सक्सेना ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मिनी स्टेडियम दर्पण कॉलोनी में आधा सैकड़ा से अधिक किशोरीयों और नारियों का सम्मान किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष जय प्रकाश राजौरिया, विशिष्ट अतिथि शिवसिंह यादव, कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ खोजेमा सैफी, विशिष्ट अतिथियों में विजेता सिंह चौहान सहायक नोडल खेल अधिकारी नगर निगम, तृप्ति भटनागर वरिष्ठ समाज सेवी, डॉ सुधीर सक्सेना अधीक्षक जेएएच, अनिल श्रीवास्तव क्षेत्राधिकारी क्षेत्र 11 थाटीपुर, अविनाश भटनागर हॉकी प्रशिक्षक, संगीता दीक्षित हॉकी प्रशिक्षक, दिव्यांशी बघेल हॉकी प्रशिक्षक ने अपने अपने विचार प्रकट कर सभी का मार्गदर्शन किया।
अतिथियों ने कहा कि नारी का सम्मान हमेशा होना चाहिए यह एक दिन या दो चार मंच तक ही नहीं सिमट जाना चाहिए। नारी का वर्चस्व हर क्षेत्र में है। नारी के त्याग और उसके कर्तव्य पथ के आगे किसी भी उपलब्धि का कोई मूल्य नहीं है। पुरुष चाहे पति हो या बेटा बिना नारी की मेहनत और त्याग से वह अपनी मंजिल नहीं पा सकता। घर और घर के बाहर की सभी व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से चला पाने की जो कला ईश्वर ने नारी को दी है उसके सामने सब नतमस्तक हो जाते है। नारी के उपकार चाहे वह मां के रूप, चाहे बहन के रूप में सखी के रूप में या पत्नी बेटी के रूप में हो उनको कम नहीं आंका जा सकता है। महिलाएं हर क्षेत्र में अपना संपूर्ण योगदान दे रहीं है। भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों विनोद शर्मा, विनय जैन, राजू पलिया, पार्षद गिर्राज कंसाना ने भी मंच सांझा किया।
नारी उत्थान की संस्थापक नम्रता सक्सैना एवं उनकी टीम ने सभी अतिथियों का सम्मान कर उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किए। सम्मान समारोह की अध्यक्षता डॉ खोजेमा सैफी ने की और मंच संचालन हॉकी प्रशिक्षक संगीता दीक्षित ने किया।
इस अवसर पर संस्थापक नम्रता सक्सैना, पुष्पलता, पूनम सक्सैना, राहुल सक्सैना, श्वेता सक्सैना, संजय बंसल, ईश्वर शाक्य, सत्येंद्र भदौरिया, रेखा सक्सेना, जितेन्द्र सिंह, देवेंद्र सिंह, उत्कर्ष,सिद्धि, सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









