भाविप का निशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण किया गया

Mar 10 2025

ग्वालियर। भारत विकास परिषद मध्य भारत उत्तर प्रांत ईस्ट चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा दो दिवसीय अस्ति बाधित दिव्यांगों के लिए निशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन मानस भवन में किया गया। कार्यक्रम में मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के उद्घोष नर सेवा ही नारायण सेवा के लक्ष्य को लेकर भारत विकास परिषद ईस्ट चैरिटेबल ट्रस्ट लगातार दिव्यांग जनों को सहायता कर मानवता का अनुपम सेवा कार्य कर रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आईजी अरविंद कुमार सक्सेना, आशीष प्रताप सिंह राठौड़ प्रदेश कार्य समिति सदस्य भाजपा एवं कर्नल डीएस वर्मा, डीआईजी अमित सांघी एवं भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजोरिया मौजूद रहे।
शिविर में 349 दिव्यांग जनों के रजिस्ट्रेशन प्राप्त हुए एवं चयन के पश्चात 186 लोगों को कृत्रिम अंग तैयार किए गए। कार्यक्रम के दौरान फूलों की होली एवं कलाकारों द्वारा श्री कृष्ण एवं हनुमान की लीलाओं का चित्रण किया गया। समापन सत्र में जिसमें 186 दिव्यांग जनों को कृत्रिम अंग उनके माप अनुसार तैयार कर उपलब्ध कराए गए। 
कार्यक्रम में ट्रस्ट के विनोद गर्ग, दीपक भार्गव, ओमप्रकाश शर्मा, नितिन गुगोरिया, शालिग्राम गोयल, संजय धवन, पियूष गुप्ता, युगल गर्ग, धर्मेंद्र अग्रवाल, श्रीमती प्रिया तोमर, चंद्र प्रकाश अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।