समाज के निर्माण में महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान:डॉ वंदना भूपेन्द्र प्रेमी
Mar 10 2025
ग्वालियर। ब्रह्माकुमारीज दिव्य मुक्तिधाम विनय नगर सेवाकेंद्र पर अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य मे मूल्य निष्ठ समाज के निर्माण मे महिलाओं का योगदान पर कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम मे मुख्य रूप से बेटी है तो कल है सामाजिक संस्था की अध्यक्ष डॉ वन्दना भूपेन्द्र प्रेमी, सीमा ओझा सीनियर ब्रांच प्रबंधक वैष्णों साईं क्रेडिट को ऑपरेटिव सोसाइटी एवं वंदना तिवारी धार्मिक कार्यक्रम प्रबंधक केंद्रीय जेल उपस्थित रही। सर्वप्रथम सभी बहनों ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, तत्पश्चात संस्था की बहनों द्वारा अतिथियों का स्वागत किया।
इस अवसर पर ड़ॉ वन्दना भूपेन्द्र प्रेमी ने कहा कि हम महिलाओं का कोई एक दिन नही है बारह महीने सातों दिन हमारे हैं। एक अच्छी मा के रूप में,एक अच्छी बेटी के रूप में एक अच्छी बहन के रूप में एक अच्छी पत्नी के रूप में हम अपनी भूमिका निभाते है।समाज के निर्माण में महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान सदैव रहा है।
वही सीमा ओझा ने भी सभी बहनों को महिला दिवस की बधाई दी। वन्दना तिवारी ने कहा कि आज भी लोग अपने वंश को चलाने के लिए कई मन्नते मांगते है।
वही बीके सोनिया बहन ने सभी महिलाओं को आध्यात्मिकता के द्वारा कैसे हम अपने परिवार एवम समाज को परिवर्तन कर सकते इस विषय पर समझाया। बीके गायत्री बहन ने सभी को राजयोग का ध्यान करा कर अपने मूल्य गुणों से अवगत कराया। कार्यक्रम के अंत मे विनय नगर सेवाकेंद्र प्रभारी बीके ज्योति बहन ने सभी को वर्तमान समय मे नारी की क्या भूमिका है इस विषय पर प्रकाश डाला एवम नारी नर्क नहीं स्वर्ग का द्वार है ये बताया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









