एमआईटीएस में विद्यार्थियों ने दी नृत्य प्रस्तुतियां
Mar 09 2025
ग्वालियर। माधव प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान संस्थान डीम्ड विश्वविद्यालय में चल रहे वार्षिक उत्सव में छात्रों में एक अलग उत्साह एवं उमंग देखने को मिला। डीआईजी अमित सांघी की उपस्थिति में हुई सांस्कृतिक संध्या में म्यूजिक क्लब बंदिश ने सुरों से समां बांधा। साथ ही नृत्य संगम की प्रस्तुतियों ने सबका मन मोह लिया। महोत्सव का समापन मुंबई की डीजे आलिया की सुंदर प्रस्तुति के साथ हुआ। कार्यक्रम के दूसरे दिन विभिन्न सत्र एवं प्रतियोगिताएं हुईं। इनमें स्टूडेंट्स ने अपनी कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
इनमें मुख्यत: अन्तर विश्वविद्यालयीन भाषण प्रतियोगिता में छात्रों ने विकसित भारत 2047 के विषय पर विचार रखे। विद्यार्थियो में ध्यान केंद्रित करने के लिए मेडिटेशन सत्र रखा गया, नुक्कड़ नाटक भी हुए। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. आरके पंडित ने डीआईजी अमित सांघी का शॉल श्रीफल से स्वागत किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









