151 महिलाओं का साड़ी भेंट कर विधायक सिकरवार ने किया सम्मान

Mar 09 2025

ग्वालियर। नारी के बिना सृष्टि अधूरी है। सृष्टि का सृजन नारी से ही हुआ है, जिस घर मे बेटी होती है। वह घर हमेशा खुशियों से भरा रहता है। महिला सशक्त और मजबूत होती हैं, उन्हें किसी से अपने अधिकार मांगने की जरूरत नहीं है। यह बात कांग्रेस विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ने ललितपुर कॉलोनी कार्यालय पर महिला दिवस के अवसर पर आयोजित महिला सम्मान समारोह में व्यक्त किए। ललितपुर कॉलोनी कार्यालय पर महिला दिवस के अवसर पर 151 महिलाओं को साड़ी भेंट कर विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ने सम्मान किया। कार्यक्रम में पार्षद गायत्री सुधीर मंडेलिया, सुनीता तोमर, विनोद जैन, अवधेश कौरव आदि मौजूद रहे।