स्व. माधवराव सिंधिया की जयंती पर भजन संध्या आज
Mar 09 2025
ग्वालियर। कैलाशवासी माधवराव सिंधिया की जयंती पर 10 मार्च को भजन संध्या समेत कई कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रम संयोजक रमेश अग्रवाल, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, बाल खांडे ने पत्रकारों को बताया कि स्व. माधवराव सिंधिया की 80वीं जयंती पर अम्मा महाराज की छत्री पर 10 मार्च सोमवार शाम 4.30 बजे भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसमें दिल्ली की प्रसिद्ध गायिका चित्रा राय, ग्वालियर के राजेन्द्र पारिख एवं शिनी सोनोने कलविंत द्वारा भजन प्रस्तुत कर स्वरांजलि अर्पित की जाएगी। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया परिवार सहित उपस्थित रहेंगे। साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी पुष्पांजलि अर्पित करने मौजूद रहेंगे।
कार्यक्रम संयोजक रमेश अग्रवाल ने बताया कि 10 मार्च को सुबह से शहर में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जयंती पर चारों धर्मों के धर्मगुरु संत कृपाल सिंह, अब्दुल अजीज कादरी (शहर काजी), ढोली बुआ महाराज, रमेश लाल एवं बलजीत सिंह, फादर संजय भोसले का शॉल एवं श्रीफल देकर सम्मान किया जाएगा। इसी दिन शहर में पूर्व पार्षद गुड्डू वारसी, मुक्तेश जैन, रुचिका श्रीवास्तव, प्रियंका गर्ग द्वारा गायों को हरी घास खिलाई जाएगी। सुरेन्द्र परमार दृष्टिहीन कन्याओं को भोजन वितरित करेंगे। नवीन परांडे ने रेडक्रॉस सोसाइटी में ब्लड डोनेशन का कार्यक्रम रखा है। पुरुषोत्तम भार्गव द्वारा माधव अंधाश्रम में भोजन वितरण किया जाएगा।
पत्रकारवार्ता में रामबरन सिंह गुर्जर, सुरेन्द्र शर्मा सरपंच, अनिल मिश्रा, रामनारायण मिश्रा, गुड्डू वारसी, उमाशंकर सोनी, मनोज पाल, हरिओम शर्मा, संजय शर्मा, रामसुन्दर रामू, सुरेन्द्र परमार चच्चू, अर्जुन जाटव, विशाल जैन, आनंद सावंत, पुरुषोत्तम भार्गव, हर्षजीत शिंदे आदि उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









