महिलाएं सम्मान की हकदार है और उन्हें सम्मान मिलना चाहिए:नीलम

Mar 09 2025

ग्वालियर। संजीवनी समाज सेवा संस्था ने महिला दिवस मनाया यह दिन महिलाओं के अधिकार उनकी उपलब्धियां और समाज में उनकी भूमिका को सम्मान देने के लिए समर्पित है। कमलेश ने बताया कि यह बहुत अच्छा अवसर है कि हम सब इक्कठे हुऐ, अब महिलाएं घर तो संभालती है और समय निकालकर बाहर के हर क्षेत्र में जहां उनकी आवश्यकता हो वह अपना पूरा कार्य करती है। अंजलि ने बोला कि मुझे लगता है कि समाज मैं महिलाओं की स्थिति को मजबूत करने के लिए उनका सम्मान करना चाहिए और उन्हें हर क्षेत्र में बढ़ चढक़र कार्य करना चाहिए। 
 नीलम बोली कि महिलाएं सम्मान की हकदार है और उन्हें सम्मान मिलना चाहिए। जैसे हमारे पूर्वज कहते थे कि जिस घर में लक्ष्मी को सम्मान मिलता है वह घर सदैव खुशहाल रहता है भगवान उस घर मै रहते हैं। ममता ने बताया कि महिलाओं को अपने अधिकारों के लिए जागरूक रहना चाहिए। 
कार्यक्रम में सभी ने अपने विचार रखे सरप्राइज गेम और हाउजी 1 मिनट गेम भी खेला। कार्यक्रम में ज्योति जैन, ममता, मोनिका गुप्ता, चित्रा जैन, मेघा अग्रवाल, मोनिका जैन, उमा जैन, रोली जैन, निर्मला जैन, मनीषा सिंघल, पद्मा, स्वाति आदि उपस्थित रही।