छात्र-छात्राओ ने डिजिटल लाइब्रेरी का भ्रमण कर पुस्तकालय की कार्यप्रणाली को समझा

Mar 09 2025

ग्वालियर। एमिटी विश्वविद्यालय ग्वालियर के 46 छात्र-छात्राओं ने महाराज बाडा स्थित सेंट्रल लाइब्रेरी कर श्रमण किया। इस ग्रुप में विश्वविद्यालय का अन्य स्टाफ भी शामिल रहा। पुस्तकालय का जीवन में क्या महत्व है, इसे कैसे उपयोगी बनाया जा सकता है और पुस्तकालय में किताबे किस प्रकार रखना चाहिए, इन सभी से जुड़ी जानकारी स्टूडैंट्स को देने के लिए केन्द्रीय पुस्तकालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
भ््रामण के दौरान पुस्तकालय प्रबंधक विवेक कुमार सोनी ने छात्र-छात्राओं को पुस्तकालय में उपलब्ध डिजिटल सेवाओं और पुस्तकों से जुड़ी जानकारी दी। इस अवसर पर राकेश कुमार शर्मा, श्रीमती पूजा साहू एवं पुस्तकालय का अन्य स्टाफगण उपस्थित रहा। राष्ट्रगान के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ।