पारा चढ़ा तो फिर चलने लगे पंखे, 10 मार्च से दस्तक दे सकते हैं बादल
Mar 08 2025
ग्वालियर। जम्मू-कश्मीर में तीन दिन पहले आए पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने और सर्द हवा के थमने से दिन और रात का पारा चढऩे लगा है। हालांकि अभी भी दिन और रात का तापमान सामान्य से कम चल रहा है, लेकिन सर्द हवा थमने से मौसम में गर्माहट आने लगी है। गत दिवस दिन के तापमान में भी एक डिग्री से अधिक की वृद्धि हुई है। दो दिन तक मौसम ऐसा ही रहेगा इसके बाद 10 मार्च से कश्मीर में फिर से आ रहे एक और पश्चिमी विक्षोभके कारण अंचल में बादल दस्तक दे सकते हैं।
स्थानीय मौसम विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर में आ रहे एक और पश्चिमी विक्षोभ के कारण 11 मार्च से हल्के बादल आएंगे इस कारण ऊपर की ओर जा रहे पारे की गति में कमी आएगी। लेकिन तीन दिन लगातार मौसम के शुष्क रहने से अच्छी धूप रहेगी इस कारण दिन के तापमान में प्रतिदिन थोड़ी-थोड़ी वृद्धि होती रहेगी। दिन के साथ ही रात के तापमान में भी वृद्धि होती रहेगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









