अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 110 पुलिस अधिकारी व कर्मचारी सम्मानित
Mar 08 2025
ग्वालियर। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसायटी एवं जिला पुलिस ग्वालियर के संयुक्त तत्वावधान में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को सामुदायिक भवन डीआरपी लाइन में बड़ी संख्या में महिलाओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय क_ल ने बताया कि 8 मार्च को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आईजी अरविन्द सक्सेना के दिशा निर्देश पर एवं डीआईजी अमित सांघी और एसएसपी धर्मवीर सिंह के मार्गदर्शन में सामुदायिक भवन डीआरपी लाइन में आयोजित महिलाओं का सम्मान समारोह का समन्वय एएसपी सुमन गुर्जर द्वारा किया गया। सम्मान समारोह में 110 महिलाओं का सम्मान किया गया। संयोजक विशाल जैन ने बताया सभी महिलाओं को एसएसपी धर्मवीर सिंह द्वारा शाल श्रीफल और स्मृति चिन्ह प्रमाण पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
आयोजन में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला, महिला पुलिस अधिकारी, महिला प्रधान आरक्षक, आरक्षक, ऊर्जा डेस्क प्रभारी, नगर रक्षा समिति, काउंसलर आदि विभिन्न क्षेत्रों में नाम रोशन करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि एसएसपी धर्मवीर सिंह उपस्थित थे।
इस अवसर पर एएसपी सुमन गुर्जर, आयुश गुप्ता, कृष्ण लाल चंदानी, गजेन्द्र वर्धमान, निरंजन शर्मा, सीएसपी नगेन्द्र सिंह, हिना खान, मनीष यादव, रोबिन जैन, राजीव जंगले, चन्द्रभान सिंह चिढार, शेखर दुबे,आरआई रंजीत सिंह सिकरवार, डीएसपी अजीत सिंह चौहान आदि उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









