तीन सूत्रीय मांगों पर आउटसोर्स कर्मचारियों ने सीएमएचओ को दिया ज्ञापन
Mar 08 2025
ग्वालियर। जिले में स्वास्थ्य विभाग के अधीन काम कर रहे आउटसोर्स कर्मचारियों की तीन सूत्रीय मांगों लेकर ठेका संघ (इंटक) के प्रदेश महामंत्री विश्वेश्वर गोस्वामी ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. सचिन श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में गोस्वामी ने बताया कि किसी भी आउटसोर्स कर्मचारी को हटाया नहीं जाए, आउटसोर्स कर्मचारियों को प्रत्येक महीने की 5 तारीख तक वेतन डलवाया जाए, सभी आउटसोर्स कर्मचारी को ईपीएफ निकासी की मंजूर दिलवाई जाने की अनुशंसा कर आदेश जारी करें जिससे सभी कर्मचारी अपनी जमा ईपीएफ धनराशि का लाभ ले सकें। सीएमएचओ ने कहा कि अकारण किसी को नहीं हटाया जाएगा। साथ ही आपकी सारी जायिज समस्याओं का निराकारण कराया जाएगा।
ज्ञापन देने वालों में वंदना गोस्वामी, धीरज सिंह, आकाश दांतरे, अरुण मांझी, देवेंद्र तोमर, रिचा शर्मा, हरिओम सौदे, बंटी जादौन, ज्योति गुप्ता, रितेश जादौन, मुनेश जादौन, मनमोहन श्रीवास्तव, कोमेश बघेल आदि उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









