एमआईटीएस ग्लोबल स्तर पर पहचान स्थापित कर रहा:महाआर्यमन सिंधिया

Mar 08 2025

ग्वालियर। माधव प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान संस्थान, डीम्ड विश्वविद्यालय में वार्षिक उत्सव आरूण्य का उद्घाटन समारोह आयोजित हुआ, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि महाआर्यमन सिंधिया शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने छात्रों को संबोधित भी किया। 
महाआर्यमन सिंधिया ने विश्वविद्यालय के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं आइओटी के प्रोजेक्ट्स को देखा और कहा की एमआईटीएस ग्लोबल स्तर पर पहचान स्थापित कर रहा है। कार्यक्रम के पहले दिन कई गतिविधियां भी आयोजित की गईं, जिनमें मुख्य आकर्षण क्लब कार्निवल रहा। इसमें छात्रों ने एमआइटीएस संस्थान के नाम पत्र लिखे, क्ले माडलिंग की और आर्ट क्राफ्ट आदि गतिविधियों में भाग लिया। साथ ही छात्रों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं, जिनमें एआई माडल प्रदर्शनी, विकसित भारत निबंध लेखन प्रमुख रहीं।
इस अवसर पर रमेश अग्रवाल, प्रशांत मेहताँ, डॉ. आरके पंडित, डॉ. मंजरी पंडित, डॉ. आरएस जादौन, डॉ. एमके सागर, जनसम्पर्क अधिकारी मुकेश मौर्य आदि मौजूद रहे।