महिलायें हर क्षेत्र में अव्वल:मुन्नालाल गोयल
Mar 08 2025
ग्वालियर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर तमन्ना फाउंडेशन एवं जीवायरस डांस एकेडमी के संयुक्त तत्वाधान में महिला सम्मान समारोह का आयोजन बाल भवन में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पत्रकार व समाजसेवी डॉ केशव पांडेय ने की। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि रमन शिक्षा समिति के अध्यक्ष समाजसेवी हरिओम गौतम, महिला थाना प्रभारी श्रीमती दीप्ति तोमर, एनसीसी की श्रीमती रितु भार्गव, सब इंस्पेक्टर संगीता मिंज, रजनी सिकरवार विशेष रूप से विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थी।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती का पूजन कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ में कु. खुशी परवानी ने गणेश वंदना की प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
इसके पश्चात समाज की विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 150 महिलाओं का सम्मान किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल ने कहा कि महिलाएं अब किसी क्षेत्र में पीछे नहीं है महिलाएं पुरुष के कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रही है। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे समाजसेवी डॉ? केशव पांडेय ने कहा कि महिलाओं की हमें कभी निंदा नहीं करनी चाहिए। जिस घर में महिलाओं का सम्मान नहीं होता वहां लक्ष्मी का वास नहीं होता है।
विशिष्ट अतिथि हरिओम गौतम ने कहा कि महिलाएं हमारे समाज में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। लेकिन फिर भी, महिलाओं को आज भी कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन महिलाओं के उनके अधिकारों के प्रति जागरूक एवं महिला सशक्तिकरण के लिए किया जाता है। इस अवसर पर महिला थाना प्रभारी दीप्ति तोमर ने भी अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम के अंत में संस्था द्वारा सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए। कार्यक्रम का संचालन साक्षी चौहान ने किया।
इस अवसर पर अमित मंडेलिया, शिवम गर्ग, अविनाश शेजवार, पारस जादौन, निशा पाल, पारी पुरोहित, मोना वर्मा, वंशिका, योगेश, शंकर, निहारिका आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









