आईपीएस आयुष गुप्ता प्रमोट होकर बने एएसपी
Mar 08 2025
ग्वालियर। मप्र शासन द्वारा आईपीएस आयुष गुप्ता को एएसपी के पद पर प्रमोट करने का आदेश जारी किया गया है। जिसके तहत ग्वालियर जोन आईजी अरविंद कुमार सक्सेना, ग्वालियर रेंज डीआईजी अमित सांघी एवं एसएसपी धर्मवीर सिंह द्वारा आयुष गुप्ता के कंधों पर पद चिन्ह अशोक लगाकर बधाई दी गई। इस अवसर पर एएसपी कृष्ण लालचंदानी भी उपस्थित रहे।
यहां बता दें कि आयुष गुप्ता वर्ष 2021 बैच के आईपीएस ऑफिसर हैं। वह ग्वालियर में क्राइम एएसपी तथा लश्कर सर्किल सीएसपी के तौर पर पोस्टेड रहे हैं। बीती पांच मार्च को मप्र शासन द्वारा जारी आदेश के तहत उन्हें लश्कर सर्किल सीएसपी से प्रमोट कर एएसपी छिंदवाड़ा के पद पर पदस्थ किया गया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









